RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:पतरिया कला में “जल महोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत” जल अर्पण दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)19 मार्च।आज पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, अंतर्गत नगर Untari प्रखंड के हालिवन्ता कला पंचायत के ग्राम पतरिया कला में “जल महोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत” जल अर्पण दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में जल अर्पण दिवस के महत्व यथा- भूजल का रिचार्ज, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद एवं उप प्रमुख, नगर उंटारी के साथ साथ हालिवंता कला पंचायत के मुखिया राकेश चौबे के द्वारा भी जल संचय के बारे में विस्तार से बताया गया। जल अर्पण दिवस में उपस्थित सभी ग्रामीणों के साथ साथ जलसहिया, सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों को कार्यपालक अभियंता ने शपथ दिलाया। जिला समन्वयक अनुज श्रीवास्तव एवं नवनीत उपाध्याय के द्वारा भी अपने वक्तव्य में पेयजल आपूर्ति का रखरखाव, वर्षा जल संचयन, जलकर शुल्क के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Related posts

आठ दिन के नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र की हुई शुरुआत!तीन माह के गर्भवती माता को सी.एस. द्वारा दिया गया टीकाकरण कार्ड।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

बागपत:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ से बागपत का सांस्कृतिक वैभव हुआ उजागर।

rktvnews

राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment