RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 जुलाई।किम बू क्यूम के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया (आरओके) के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जेम्यांग ली के साथ अपनी हाल में हुई सकारात्मक बैठक का स्मरण करते हुए, दस वर्ष से जारी भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को ओर प्रगाढ़ करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नवाचार, रक्षा, पोत निर्माण और कुशल गतिशीलता सहित प्रमुख क्षेत्रों में भागीदारी के निरंतर विकास पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“श्री किम बू क्यूम के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। गत माह राष्ट्रपति श्री जेम्यांग ली के साथ हुई मेरी सकारात्मक भेंट का स्मरण कर रहा हूं। 10 वर्ष पूर्ण कर रही भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक भागीदारी नवाचार और रक्षा से लेकर पोत निर्माण और कुशल गतिशीलता तक निरंतर विकसित हो रही है। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान कर रहा है।”

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे कार लूट कांड में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

सिर्फ कैलेंडर के बदलने से नहीं बदलेंगे हालात।

rktvnews

गढ़वा : रंका मोड़, फेस स्किल सेंटर गढ़वा में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन।

rktvnews

दिव्यांगजन कल्याण में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य।

rktvnews

गरीबों का फर्जी बिजली बिल वापस लेने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा-माले का विशाल धरना!200 यूनिट बिजली फ्री देने की उठी मांग!

rktvnews

मेरा बूथ सबसे मजबूत अल्पकालीन विस्तारक के रुप मे भोपाल गए भाजपा कार्यकताओ का भब्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment