RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा का कटाव शुरू।

शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे हो रहा गंगा का कटाव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जुलाई। गंगा नदी के जल स्तर मे हुए अप्रत्याशित वृद्धि के कारण भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे गंगा की उफनती लहरों से कटाव शुरू हो गया है। उफनती गंगा की लहरों से कटाव शुरू हो गया। पिछले साल हुए कटाव के जगह पर बचे जमीन मे लगे झोपङी तथा नीम के पेड़ तेज हवा के कारण लहरों के उफान से गंगा में समा गये। हालांकि इस घटना मे जान माल की क्षति नही हुई है। कटाव निरोधक कार्य चलने के बावजूद भी कटाव जारी है जिसने सरकार द्वारा कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्य का पोल खोलकर रख दिया है। पिछले साल हुए गंगा के कटाव के कारण 65 घर गंगा में समा गये थे। अंचल प्रशासन का कहना है कि बहोरनपुर उतरवार मौजा मे जमीन चिन्हित कर दिया गया है फिर भी लोग जवइनिया कटाव की जगह डेरा डाले हुए हैं। सीओ रश्मि सागर ने बताया कि सरकार का पत्र आया है कि जवइनिया के लोग गाँव छोड़कर दूसरे जगह शरण लें। इसके बावजूद भी वहाँ के लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। पंचायत के समाजिक कार्यकर्ता दिनेश यादव ने बताया कि कटाव का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने कहा कि कटाव रोधी कार्य को और सौ फीट ऊपर तक करना चाहिए था। तब पानी का दबाव उसपर पर कुछ कम होता। अब देखना है कि कटाव रोधी पत्थर कितना कारगर होगा, यह तो आने वाला समय बतायेगा।

Related posts

पटना: डीएम ने किया डॉ. भीमराव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, गोनपुरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट, चोरी एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई,1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवार संग मनाई पारंपरिक रूप से दीपावली।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:20 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment