
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने 77 वें स्थापना दिवस पर कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अभाविप कालेज इकाई के नेतृत्व में लगाया।कार्यक्रम की शुरुआत दक्षिण बिहार के प्रांत मंत्री सुमित सिंह, राज्य वि.वि कार्य संयोजक राज पांडे, शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी,जिला संयोजक अनूप सिंह, रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी,कॉलेज अध्यक्ष निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित स्वामी विवेकानंद और मां शारदे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की।
युवाओं का हौसला आफजाई करते हुए सुमित सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् अपने स्थापना काल से ही रचनात्मक एवं समाज हित में कार्य करते आ रही हैऔर आज जनहित में रक्तदान शिविर लगाया गया है। लगभग सभी रक्तदानदाता पहली बार रक्तदान कर सेवा का संकल्प लिया है,जरूरत मंदों की जान बचाने की पवित्र भावना है,जो समाज व राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। रक्तदान से दूसरे को जो फायदा होगा उससे ज्यादा फायदा स्वयं को होता है। निःसंकोच, भयमुक्त होकर सबको रक्तदान करना समय की मांग और ब्लड बैंक को समृद्ध बनाया जरुरी है।
चंदन तिवारी ने कहा कि शिविर के आयोजन करने का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है।अनूप सिंह ने बताया कि रक्तदान से शरीर नया रक्त बनता है,नई उर्जा और खून पतला होता है जिससे दिल का दौरा,किडनी फेल और ब्रेन हेमरेज में कमी आती है।धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष निशांत कुमार व संचालन नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने किया। रक्तदान करने में भूषण सिंह,अमित रंजन,कृष्ण शर्मा,अमन पांडे,सनी कुमार,विंध्याचल कुमार,इंद्रजीत कुमार,राजकुमार,सुशील सिंह,हर्षित उपाध्याय,मृगांक सावंत,सतीश दुबे ज्ञान प्रकाश,रितेश उपाध्याय,उज्जवल तिवारीने किया। प्रमुख उपस्थिति में आदित्य सिंह,निखिल,राहुल,हर्ष राज मंगलम,हैपी,रोहित,सचिन किशन,कल्पना कुमारी,विक्रांत ओझा,मंदीप आदि रहे।
