RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम.एसएसपी ने मंडल कारा, जिला बाल संरक्षण इकाई का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )01 दिसंबर।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी, जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने शनिवार को मंडल कारा,जिला बाल संरक्षण इकाई आदि का निरीक्षण किया।
मंडल कारा में सामान्य स्वच्छता,साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति, बैरकों में सीपेज, पानी टंकी की आवश्यकता जैसे मूलभूत सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिला बैरक में महिला बंदियों को कारा में मिलने वाली सुविधाओं के बाबत पूछताछ किया। उन्होंने पुरुष वार्डों का निरीक्षण कर कैदियों से विधिक सेवा के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही जेल अस्पताल, रसोई घर, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था को देखा।
उन्होंने कारा में पीने के पानी, कैदियों की शिक्षा एवं उनके मनोरंजन आदि की व्यवस्था को भी देखा।
उन्होंने कारा की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी मंडल काराधीक्षक से जानकारी लिया।
उन्होंने जे.जे.बी में आवासित बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जाएजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Related posts

बक्सर: पथ निर्माण विभाग सचिव की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं , राष्ट्रीय उच्च मार्ग 319 A एवं 120 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

अगले दशहरा आयेगी शाहिद कपूर की फिल्म “देवा”।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने बिहिया को 6 गोल से हराया।

rktvnews

महिलाओं, युवाओं, किसानों के जीवन में खुशहाली लाना हमारा मकसद:मुख्यमंत्री

rktvnews

राजस्थान:नए आपराधिक कानूनों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

Leave a Comment