RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नी को सौंपा बलिदान पत्र।

जिआधिकारी राज कुमार से बलिदान पत्र ग्रहण करती शहीद की पत्नी एवं अन्य

जिलाधिकारी ने शहीद नायक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 12 जुलाई। आज जिला समाहरणालय के सभागार में भोजपुर जिलाधिकारी राज कुमार ने चीफ ऑफ आर्मी जनरल मनोज पांडे द्वारा शाहिद नायक प्रमोद सिंह को भेजे गए बलिदान पत्र को शहीद की पत्नी को सौंपा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने बताया की उक्त बलिदान पत्र को शहीद की पत्नी को देने का कार्यक्रम के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में बलिदान पत्र शहीद की पत्नी को सौंपा।जो गौरव की बात है।

शहीद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते जिलाधिकारी राज कुमार

इस अवसर पर सर्व प्रथम जिलाधिकारी का सम्मान उन्हे अंग वस्त्र भेंट कर किया गया एवं जिलाधिकारी ने शहीद नायक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में 221 फील्ड रेजिमेंट जेसीओ सूबेदार उमेश सहित तीन जवान शामिल हुए जिन्हे जिलाधिकारी द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह,फ्लाइट ऑफिसर तिवारी शंकर शर्मा,मीना देवी एवं अन्य सहित शहीद की पत्नी संग शहीद की माता और अन्य परिजन मौजूद थे।

Related posts

भगवान का अवतार भक्तों पर कृपा करने हेतु होता है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

काबिले तारीफ़ है गया जिलाधिकारी!

rktvnews

देवघर:मिट्टी के दीये और ग्रीन पटाखे का करें उपयोग: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर : मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका! टॉप टेन में बनाया स्थान।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

rktvnews

आरा के रमना मैदान में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु कर रहे है श्री राम की झांकी के आने का इंतजार।

rktvnews

Leave a Comment