
RKTV NEWS/पटना (बिहार)14 अप्रैल। शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव के जीत पर सम्मान सभा का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हाल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव दिवस पर सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा इनके फोटो पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान चित्रगुप्त के जयघोष के बीच सबने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन समाज की बेटी, युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव के विजयी होने पर हुआ है।पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव बेहद अहम रहा है।छात्र संगठन से जुड़े होने के कारण उम्मीदवार बनी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है,जिसके सम्मान में, हौसला आफजाई करने , युवा युवतियों को राजनीति में भागीदारी लेने,समाज सेवा में आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। पटना विश्वविद्यालय प्राचीन काल से ही इतिहास बनाने का प्रदेश रहा है ,देश और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। कई वर्षों बाद महासभा के पहल पर अच्छा प्रेरणादाई परिणाम मिला। इन्होंने बताया कि यह जीत सौम्या के दृढ संकल्प की जीत है,विचारों की जीत है ,युवा शक्ति की जीत है, नारी शक्ति की अंगड़ाई की जीत और सामाजिक एकता की जीत है। इन्होंने बताया कि जीत का जज्बा सौम्या श्रीवास्तव को युवा नेत्री का ताज पहनाया।सभी क्षेत्रों में ऐसे ही जीत की श्रृंखला कड़ी बने इसकी अभिलाषा है ।
इसे सदैव अक्षुण्ण रखने के लिए सबका सहयोग मिलता रहेगा।इसके लिए सौम्या श्रीवास्तव को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दूसरे समाजसेवी वीरेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे कायस्थ समाज में विशेष सेवा देने के लिए , मीडिया से दीपशिखा को भी सहयोग के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार रतन, महिला संभाग की प्रदेश अध्यक्ष रिचा वर्मा ,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंहा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय मंत्री अखिलेश्वर कुमार सिंहा एवं सुनील कुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, कृष्ण बिहारी ,आजाद शक्ति कुमार सिंह ,विशाल कुमार वर्मा ,नवनीत सिंहा ,अमिताभ ऋतुराज ,उपेंद्र श्रीवास्तव ,सुनील कुमार श्रीवास्तव रितेश रंजन सिंहा सचिन सिंहा,अपूर्व कुमार दत्ता आदि रहे। विशेष उपस्थित में सौम्या के पिता विजय कुमार श्रीवास्तव एवं माता अंजली श्रीवास्तव, निवासी बटुकेश्वर दत्त लेन पटना उपस्थित रहे।इसकी जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दी है।
