RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

आरा/भोजपुर (अमरेशसिंह)14 मई। आरा चर्च में मनाया गया मदर्स डे सामूहिक भजन ,जैसे माता संभालती है वैसे यीशु संभालेगा ,संभाल प्रभुजी जीवन के हर पल में अभी तक तुमने संभाला आगे भी अगुवाई कर, एक आग हर दिल में हमको जलाना है भटके हुए जीवन प्रभु से मिलाना है गीतों को गाकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना किया गया ।बाइबल का पाठ भजन संहिता 120 :1 -5 सुषमा कुमारी के द्वारा पढ़ा गया विशेष मदर टेरेसा की प्रेरणा पाकर लल्लू साह ज्वेलर्स के मालिक दीपक कुमार अकेला (समाजसेवी )चर्च में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, पादरी अनिल जीऊत और दीपक अकेला के द्वारा रमना चर्च मे विधवाओं को माला पहना कर आदर सम्मान किया गया और उन्हें राशन देकर प्रार्थना किया गया कि वह बहुतों के लिए आशीष का कारण बने।

विधवाओं के बीच किया गया राशन वितरण

पादरी अनिल जीऊत ने अपने प्रवचन में बताया कि आज मदर्स डे है हमें अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए। मां जन्म देने वाली, पालन पोषण करने वाली, उचित शिक्षा देने वाली, प्यार करने वाली ,हिम्मत देने वाली होती है, हम अपने माता पिता के प्रति क्या स्वभाव रखते हैं ,हमें अपने माता के प्रति क्या सोचते हैं हमे दूसरे के माता-पिता के प्रति क्या सोच रखना चाहिए। हमें सब का आदर करना है अपने समाज की माताओं का ध्यान रखना है। जवान माताओं को सही शिक्षा में बढ़ाना है ,और हमारा संबंध हमारे माता-पिता के साथ अच्छा होना चाहिए ।हमें अपनी मां को क्षमा करना है और उनकी कही बातों को गले लगाना है ।विशेष मां लोगों से निवेदन है कि वह अपने बच्चों की कही बातों को ध्यान से सुने और उनका सही से मार्गदर्शन करें।इस अवसर पर चर्च में प्रभु भोज की विधि किया गया। और आरा नगर की सभी माताओं के लिए विशेष प्रार्थना किया गया कि वे अपने बच्चों से प्यार करें और उनके बच्चे उनकी कही बातो को माने और माताएं अपने बच्चों को सही शिक्षा स्वास्थ्य और विकास की जिम्मेदारियाँ निभा सके ।पादरी अनिल जीउत ने सभी जिला राज्य और देश के निमित्य प्रार्थना किया कि आज हमें गरीब, विधवा अनाथ सौतेली मा, ग्रहणी मा, काम करने वाली मां डॉक्टर अफसर मां जैसे नामों से जा जाने जाने वाली महिलाओं के लिए प्रार्थना किया कि सभी मां आदर के पात्र बने इस अवसर पर चर्च में रामावती ,निर्मला, चिंता, अनिता, किरण, त्रिभुवन राम प्रियंका सीमा देवी गीता, किरण, राजेश कुमार सावित्री, जरीना, पूजा सुनीता, पिंकी, कविता रामजी राम , अनमोल कुमार, सुषमा, जोशना अनिल कुमार,सोनू,हरेन्द्र सोनी ,उर्मिला पीकी आदि लोग उपस्थित थे

 

 

Related posts

युग की चेतना को दिशा देने वाले साहित्यकार थे महावीर प्रसाद द्विवेदी,160वीं जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नारनौल:एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने आमजन को मत डालने के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को किया रवाना।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता “विश्व आदिवासी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment