RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

नोट्रेडेम कप जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 मई। भोजपुर जिला शतरंज संघ के तत्वधान में स्थानीय नोट्रे डेम हाई स्कूल केसभागार में नोट्रे डेम कप भोजपुर जिला अंडर 11 अंडर 15 ओपन और बालिका वर्ग का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी और मैना सुंदर धर्मशाला के सचिव शरद कुमार जैन के द्वारा संपन्न हुआ
कार्यक्रम का स्वागत संघ के सचिव डॉ मो सैफ कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन रणविजय बहादुर सिंह के द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन आफरीन के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि शरत कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा शतरंज विकास के लिए शतरंज संघ को हर संभव मदद की जाएगी बच्चों को शतरंज के खेल अवश्य खेलना चाहिए इससे उनकी मानसिक शक्ति का विकास होता है। जिससे वे जीवन के हर पथ पर आगे बढ़ते है
नोट्रे डेम स्कूल के निदेशक और आयोजन कमिटी चेयरमैन अजीत कुमार सिंह स्कूल में प्रत्येक वर्ष अपने विद्यालय में शतरंज चैंपियनशिप कराने की बात कही निर्णायक मंडल वीरेंद्र कुमार उपाध्याय,आयुष कुमार और अविनाश कुमार के अनुसार प्रथम चक्र की समाप्ति के उपरांत परिणाम इस प्रकार रहे।
*अंडर 11 ओपन वर्ग*
अभी प्रयाग प्रताप ने मयंक अग्रवाल को, पीयूष राज ने आयुष कुमार गुप्ता को, कृष राज ने अभिक कुमार गुप्ता को, शिवम कुमार गुप्ता ने आर्यन सिंह को, श्रीयमान्य जैन ने आगम कुमार को ,सचिन कुमार ने आरुश कुमार सिंह को,अर्पित कुमार ने अभय सिंह को, आदित कुमार ने आर्यन कुमार सिंह को, दर्श कुमार सिंह ने सत्यंम कुमार को, रौनक कुमार ने अयांश वृतांत सिंह को, आयुष राज सिंह ने प्रिंस कुमार को, भानु प्रताप सिंह ने आदित्य पांडे को, देवाशीष तिवारी ने सूर्यांश पंकज को हराया, और वही आर्यन राय और अनुज आर्य में बाज़ी ड्रा रही।
*अंडर 11 बालिका वर्ग में*
अर्पिता सिंह ने इशिता राज को, सौम्या कुमारी ने सदिका संगर को, धृति पांडेय ने राम्या सिंह को हराया।
अंडर 15 ओपन वर्ग में नीरव विशाल ने सुमित पाल को, रत्नेश भारद्वाज ने ओम पांडे को, अनुभव भारद्वाज ने श्रीशांत सागर को ,असगर हुसैन ने श्रेया राज सौम्या को, मुकेश कुमार ने आदित्य सिंह को , मन्नू कुमार ने राजकुमार सिंह को, निगम कुमार ने चेतन श्रीवास्तव को, प्रतिष्ठा श्रीवास्तव ने राहुल को, समरजीत कुमार ने त्र्यंबक उपाध्याय को ,अरुण कुशवाहा ने कुमार विश्वजीत को हराया
आज के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निशि जैन,मो आमिर, रामनारायण शुक्ला , विजय कुमार सिंह, आदि उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर: आरा रेलवे स्टेशन से महिला चोर गिरफ्तार,सोने चांदी के आभूषण रखे पर्स को उड़ाते पकड़ी गई रंगे हाथ।

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ‘एमपी टूरिज्म मास्टरक्लास’ का किया आयोजन।

rktvnews

पाठक के ह्रदय में लघुकथा के प्रति जिज्ञासा और रोचकता का भाव होना आवश्यक:बलराम अग्रवाल

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment