RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- अशोक कुमार, राजाराम और अकबर अली के घर खुशियों की बारिश, जीती ईनाम राशि

जयपुर/राजस्थान 24 जुलाई। जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट में अब तक हजारों प्रदेशवासियों को ईनामी राशि दी जा चुकी है। राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना कर दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर करने पर सबसे उत्तम वीडियो को प्रथम पुरस्कार (एक लाख रूपये), द्वितीय पुरस्कार (पचास हजार रूपये) और तृतीय स्थान पर रहने पर 25 हजार रूपये की धन राशि ईनाम के रुप में मिल रही है। साथ ही 100 वीडियो को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपये (प्रत्येक) प्राप्त हो रहे है।
शुक्रवार, 21 जुलाई को जारी हुए परिणाम में डीडवाना, नागौर के 23 वर्षीय अशोक कुमार बारूपाल ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर रोहट, पाली के 31 वर्षीय राजा राम रहे उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार घड़साना, श्री गंगानगर के 39 वर्षीय अकबर अली ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

भोजपुर:जनहित साहित्य मंडल के तत्वावधान में काव्यतीर्थ महोत्सव 2024!

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के ही नहीं सभी वर्गों के मसीहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भारत में कामकाज की स्थिति 2026: भारत का युवा कार्यबल बढ़ रहा है और पहले से ज़्यादा शिक्षा हासिल कर रहा है।

rktvnews

Leave a Comment