RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत उप विकास आयुक्त ने आदि सेवा केंद्र घोषपुर का किया शुभारंभ।

जिले के सभी 267 चिन्हित गांवों में बनेगा है आदि सेवा केंद्र।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 सितंबर।आज आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत सुअरदेही पंचायत के घोषपुर गाँव में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना, विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और ग्राम स्तर पर कार्ययोजना तैयार करना है। अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं, जो डिजिटलीकरण के माध्यम से योजनाओं की पारदर्शिता और उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांवों को नई दिशा एवं पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस के अंतर्गत संकल्प, सेवा एवं समर्पण के सिद्धांतों पर आधारित है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशन में अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रोसेस लैब का आयोजन भी किया गया है, ताकि जनजातीय गांवों में शासकीय योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना तथा ग्राम विजन प्लान के माध्यम से गांवों को समृद्ध बनाया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले के 267 चिन्हांकित ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। आदि सेवा केंद्र एकल खिड़की सेवा के रूप में कार्य करेंगे, जहां विभागीय समन्वय से समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। इसके अलावा विभागीय योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं की पूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन भी संभव होगा। साथ ही प्रत्येक चिन्हित ग्राम में आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी की नियुक्ति की जा रही है, जो ग्राम वासियों की भागीदारी से ग्राम विजन प्लान तैयार करेंगे, जो गांव के आवश्यकता एवं विकास की दिशा को स्पष्ट करेगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा रिसर्च ऑफिसर सुचिस्मिता (भारत सरकार) जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सीएसओ मेंबर, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी व ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्ट्रॉबेरी की खेती से जनजातीय किसानों के जीवन में आई मिठास।

rktvnews

भोजपुर: बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान में संविधान दिवस पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा दौड़ प्रतियोगिता : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

भूमि प्रशासन पर छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला हरियाणा के गुरुग्राम में संपन्न हुई।

rktvnews

Leave a Comment