RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

देहरादून/ उत्तराखंड 19 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली और अभी दुबई तथा अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। जिसमें अब तक ₹54550 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक अभी तक हुए सभी करारों को धरातल पर उतारने का कार्य हो।
उन्होंने कहा कि निवेश के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और प्राथमिक सेक्टर को मजबूत बनाने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहित किया जायेगा। सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं वह निवेशकों, उद्योगों एवं स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय यूएई दौरे के दौरान कुल मिलाकर ₹15475 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का एमओयू किए गए। जिसके तहत पहले दिन दुबई में ₹11925 करोड़ एवं दूसरे दिन अबू धाबी में ₹3550 करोड़ के एमओयू शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक ₹54550 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है, जिसमें यूएई में ₹15475 करोड़, ब्रिटेन में ₹12500 करोड़ एवं दिल्ली के कार्यक्रमों में ₹26,575 करोड़ के एमओयू किए जा चुके हैं।

Related posts

भोजपुर:सहयोग शिविर के 187 आवेदनों का समय सीमा के अंदर हो जायेगा निष्पादन : पदाधिकारी

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 : पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश में मतदान दिवस के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

rktvnews

सारण: डीडीसी ने कृषि बाजार समिति, छपरा के परिसर में EVM के डिस्पैच एवं संग्रहण हेतु निर्माणाधीन बज्र गृह का निरीक्षण किया।

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना दिवस 2025 एवं “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार 2025” के होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment