RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

शतरंज का प्रशिक्षण सम्पन्न! जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 मई 23 से।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 मई। चेस इन स्कूल योजना के तहत भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय नोट्रे डेम हाई स्कूल सिंगही आरा के सभागार में दो दिवसीय शतरंज का प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया।
शतरंज संघ के सचिव डॉ मो सैफ के अनुसार दो दिवसीय शतरंज प्रतिक्षण में स्कूल के लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया । यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक बीरेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा दिया गया।उन्होंने इस शिविर में शतरंज खिलाड़ियों को शतरंज के इंटरनेशनल नियम और ओपनिंग गेम मिडिल गेम और एन्ड गेम की जानकारी दी |सचिव डॉ मो सैफ ने बताया भोजपुर जिला अंडर 11 और 13 ओपन और बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 से 16 मई नोट्रे डेम हाई स्कूल के सभागार में कराया जाएगा ।

प्रशिक्षण देते राष्ट्रीय प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार उपाध्याय

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण सह कुलसचिव रणविजय कुमार जी होंगे।जबकि स्कूल निदेशक अजीत कुमार सिंह , टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन होंगे |
शतरंज संघ के सचिव डॉ मो सैफ के अनुसार इस सफलता में अभी तक 70 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की पुष्टि हो गई है।शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों में नोट्रे डेम हाई स्कूल , डी पी एस ,माउंट लिट्रा जी स्कूल , संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, हरखेन कुमार ज्ञान अस्थली शाहपुर ,जीन पौल स्कूल डीएवी धनुप्रा , एस एएन मेमोरियल हाई स्कूल आदि स्कूलों के शतरंज खिलाड़ि भाग लेंगे।
शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक भूमिका में वीरेंद्र कुमार उपाध्याय होंगे।

Related posts

रायपुर : प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

विकसित भारत: जी राम जी योजना मनरेगा के आगे का कदम है:केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

पटना एवं भागलपुर जिले के दो महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को मिली प्रशासनिक स्वीकृति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अगस्त 24

rktvnews

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

दुमका:तीसरे कार्यकाल में भी गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित रहेगी मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment