RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : उप मुख्य पार्षद व उसके पति के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 फरवरी। शाहपुर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी और उसके पति के साथ मारपीट, गाली गलौज एवं धक्का मुक्की करने, उनके पति का गमछा से गला दबाने का प्रयास करने और उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी के साथ बदसलूकी करने के मामले में शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने इस आशय की जानकारी दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। विदित हो कि वार्ड संख्या 2 में घटिया नाला निर्माण की शिकायत मिलने पर रविवार 25 फरवरी को उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी अपने पति के साथ घटनास्थल पर पहुँचीं जहाँ उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की एवं बदसलूकी की गई। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने अपने आवेदन में लिखा है कि दोपहर लगभग 1 बजे वार्ड संख्या 2 के अयोध्या सिंह द्वारा मुझे सूचना दी गई कि वार्ड संख्या 2 में घटिया नाला निर्माण का कार्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संतोष कुमार साह द्वारा कराया जा रहा है। मैं अपने पति के साथ जब वहाॅ पहुँची तो देखा कि घटिया काम कराया जा रहा है।

शाहपुर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी तथा उनके पति पूर्व उप मुख्य पार्षद व जदयू नेता गुप्तेश्वर साह(फाइल फ़ोटो)

फोन से पूछने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्य नगर पंचायत के द्वारा नहीं कराया जा रहा है। मेरे और मेरे पति द्वारा इस बाबत पूछने और विरोध करने पर शिक्षक संतोष कुमार साह आग-बगुला होकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा और मेरे पति के गर्दन में गमछा से गला दबाने लगा जिससे उनका दम घुटने लगा। जब मैं अपने पति को बचाने के लिए गई तो मेरे साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए मेरे छाती पर हाथ रहकर मुझे नाले में धकेल दिया। उसके साथ तीन-चार अन्य लोग भी थे जिनका नाम एवं पता मुझे नहीं मालूम है। उनके द्वारा धमकी दी गई कि तुमको और तुम्हारे पति को 10 दिनों के अंदर गोली मार देंगे।

Related posts

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर : जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए गाँवों का भ्रमण

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 सितंबर 24

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक।

rktvnews

पृथ्वी दिवस पर “अवनी” की वेदनाओ से आत्मसात कराती कवियत्री शालिनी की रचना “संकल्प”

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा।

rktvnews

Leave a Comment