
RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)06 अक्टूबर।डी. के. कॉलेज, डुमराँव में व्यवसायिक कोर्स के अंतर्गत BCA एवं BBA के छात्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सॉफ्ट स्किल्स, प्रोफेशनल कॉमिनिकेशन, कस्टमर इंगेजमेंट, डोमिन अवरनेस जैसे कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों को भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतर करने का मौका मिलेगा तथा कारपोरेट कार्यशैली की बेहतर समझ विकसित होगी ।
सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हमेशा छात्र हित में होता है और प्रचार्या महोदया द्वारा हमेशा छात्र हित में इस प्रकार के कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है।
कई छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ प्राप्त कर रहे है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में BCA समन्वयक अरबाब खान, डॉ. अब्दुल कैश BBA समन्वय अवनीश कुमार सिंह, एवं शिक्षकों में डॉ. शिवेन्द्र,डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, मधुसुदन कुमार,राजू कुमार के साथ-साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
