RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनजागरूकता से ही बिहार में परिवर्तन सम्भव: पूर्वआईपीएस विनय कुमार सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।आरा परिसदन में उपस्थित लोगों के बीच अपनी संवेदना को शेयर करते हुए बताया की बिहार की स्थिति पूरी तरह बदहाल है। आजादी के 75 सालों बाद भी बिहार मजदूरों का ही कारखाना बनकर रह गया है। आज भी बिहार को दूसरे प्रदेशों में दूसरे नजरिया से देखा जाता है। इसके लिए कोई राजनीतिक दल या नेता नही बल्कि बिहार की जनता ही जिम्मेवार है। बिहार की स्थिति को अगर बदलना है तो जन जागरूकता से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। उक्त बातें महापरिवर्तन आंदोलन बिहार के संयोजक बिहार एसटीएफ के पूर्व डीआईजी, तेलांगना के पूर्व जेल महानिदेशक आइपीएस विनय कुमार सिंह ने स्थानीय आरा परिषदन के सभागार में महापरिवर्तन बिहार से जुड़े सदस्यों को संवोधित करते हुए कही।
इन्होंने आंदोलन के बारे में बताया कि महापरिवर्तन बिहार भोजपुर जिला के प्रत्येक गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला में कर्तव्यनिष्ठ एवं संघर्षशील साथियों की टीम बनाकर लोगो के बीच जन जागरूकता फैलाएगी और लोगो के सोच में परिवर्तन लाने के लिए कार्य करेगी। इन्होंने बताया कि महापरिवर्तन से जुड़ेसाथियों की टीम गाँवस्तर पर ही छोटे छोटे झगड़े सुलझाने, शिक्षा के स्तर सुधारने, स्वच्छता अभियान चलाने एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए संघर्ष करेंगे । वही हर स्तर के चुनाव में टीम के साथी गाँव के लोगो से विमर्श कर स्वच्छ एवं ईमानदार उम्मीदवार के चयन कर मत देने के लिए जागरूक करेंगे।
वही महापरिवर्तन आंदोलन के जिला प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही रणनीति बनाकर गाँव गाँव दौरा कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगो मे शिव पुकार सिंह,आकाश राय,जयमंगल सिंह,संजीव कुमार,आदर्श पाठक, विवेक कुमार,आशीष कुमार, हर्ष देव पांडेय,सम्राट सक्सेना, मिथलेश यादव, राजेन्द्र सिंह, हरेंद्र मिश्रा सहित कई प्रखंडों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय एवं सहायता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बक्सर:वसंत पंचमी महोत्सव: ज्ञान, कला एवं संस्कृति का पर्व।

rktvnews

भोजपुर: 700 किलो अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट।

rktvnews

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे के औंध में शुरू हुआ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण विकास बैंक (नैबफिड) के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment