RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा मिलेगी।

RKTV NEWS/22 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की घोषणा की है। इस योजना अंतर्गत देश के 1 करोड़ परिवारों को अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा संकल्प और भी दृढ हुआ है कि भारत के लोगों के घर की छत पर उनका स्वयं का सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।
अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय यह लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्रणाली लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” का शुभारंभ करेगी।
इससे न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग के बिजली के बिल में कमी आएगी, बल्कि इससे भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया:

“सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।
अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी।
इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

Related posts

दरभंगा:मतदान प्रक्रिया के लिए महिलाओं को उप निदेशक, जन-सम्पर्क द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस।

rktvnews

बक्सर:मंझवारी ( इमलीबारी ) ग्राम में श्री मुरलीधर ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में रावण वध का आयोजन।

rktvnews

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

rktvnews

गढ़वा: पर्यटक एवं तीर्थ स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment