RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय का खुलासा,निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिए बैंकों को कोई निर्देश नहीं दिया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 जुलाई।वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और वित्त मंत्रालय ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें बैंकों को निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि डीएफएस, वित्त मंत्रालय द्वारा बैंकों से निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने से संबंधित मीडिया में आई खबरों के बाबत वित्तीय सेवा विभाग ने कहा है कि उसने बैंकों से निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिए नहीं कहा है।
उल्लेखनीय है कि डीएफएस द्वारा 1 जुलाई से पूरे देश में जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना को अपनाने के लिए तीन महीने का एक अभियान शुरू किया गया है। बैंक इस अभियान के दौरान सभी देय खातों का पुनः केवाईसी भी करेंगे। वित्तीय सेवा विभाग निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों की संख्या की निरंतर निगरानी करता है और बैंकों को सलाह दी गई है कि वे अपने खातों को परिचालन में लाने के लिए संबंधित खाताधारकों से संपर्क करें। पीएमजेडीवाई खातों की कुल संख्या में लगातार वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई है और निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों के बड़े पैमाने पर बंद होने की कोई घटना विभाग के संज्ञान में नहीं आई है।

Related posts

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 की अवधि में हुआ विस्तार।

rktvnews

भोजपुर:जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

rktvnews

भोजपुर:बनाही अग्निकांड की घटना के पश्चात प्रभावित पशुपालकों के बीच पशुचारा का किया गया वितरण।

rktvnews

मोतीहारी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के बीच बाल विवाह,जीवन कौशल को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गृह मंत्री ने साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र (CFMC) राष्ट्र को समर्पित किया और समन्वय प्लेटफॉर्म (संयुक्त साइबर अपराध जांच सुविधा प्रणाली), ‘Cyber Commandos’ कार्यक्रम और Suspect Registry का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा की बेटी मेधावी ने सीनियर नेशनल टेनिस में जीता स्वर्ण, मिशन फिजिकल अकादमी ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment