RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 की अवधि में हुआ विस्तार।

फ़ाइल फोटो

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 जुलाई।राज्य में औद्योगिक निवेश को निरंतर प्रोत्साहन देने तथा निवेशकों की बढ़ती अभिरुचि को देखते हुए उद्योग विभाग के बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025 की अवधि में विस्तार किया गया है। बिहार मंत्रिपरिषद ने उद्योग विभाग के इस महत्तवपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
पूर्व में यह पैकेज 30 जून 2026 तक प्रभावी था। अब इसकी अवधि 31 दिसम्बर 2026 अथवा नई औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2026 लागू होने की तिथि, जो भी पहले हो, तक बढ़ा दी गई है।
इस निर्णय से राज्य में औद्योगिक निवेश की निरंतरता बनी रहेगी तथा नए एवं प्रस्तावित निवेशकों को प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। साथ ही, नई नीति लागू होने तक उद्योग स्थापना एवं निवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार का नीतिगत अंतराल नहीं आएगा, जिससे निवेशकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, ” बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025 की अवधि बढ़ाने का निर्णय निवेशकों को एक स्थिर एवं भरोसेमंद नीतिगत वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नए निवेश आकर्षित होंगे, उद्योगों के विस्तार को गति मिलेगी तथा राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।”
उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा, “निवेशकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं अभिरुचि को देखते हुए पैकेज की अवधि का विस्तार किया गया है। उद्योग विभाग निवेशकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निवेशक-अनुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बिहार:जन सुराज बिहार में विधानसभा चुनाव में 40 महिला नेत्रियों को देगी टिकट : प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

केविनकेयर के चिक ने श्वेता तिवारी के साथ लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम के लिए “10 ऑन 10 हेयर कलर” कैंपेन; सिर्फ 10 मिनट में बदलें बालों का रंग।

rktvnews

कर्मचारियों के सहयोग से गुड गवर्नेंस का संकल्प हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री

rktvnews

13 मई को लगने वाले लोक अदालत में जनसमुदायों को अत्यधिक लाभ प्राप्ति हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा जागरूकता प्रचार रथ रवाना।

rktvnews

Leave a Comment