RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कैच द रेन’ अभियान के तहत किसानों को दिया गया जल संरक्षण का संदेश।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत बिरमपुर गांव में ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीणों को वर्षा जल के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण तथा कृषि में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. विकास सिंह ने कहा कि वर्षा जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण भोजपुर में वर्षा जल का संरक्षण और उसका उचित उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। खेत, मेड़, तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं के माध्यम से वर्षा जल को सुरक्षित कर सिंचाई के लिए भूजल पर निर्भरता कम की जा सकती है।उन्होंने किसानों को बागवानी फसलों में ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग एवं अन्य जल-कुशल तकनीकों को अपनाकर कम पानी में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. शोभा रानी ने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से किसानों को स्थानीय जल संसाधनों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा कृषि में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए सूक्ष्म सिंचाई सहित आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। “वर्षा की हर बूंद को सहेजें और जल का समुचित उपयोग करें।ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अस्तित्व के 100 वर्ष से अधिक पूर्ण किए, इसे शताब्दी केंद्र का दर्जा दिया गया।

rktvnews

कोई पानी डाल दे तो मैं भी चौंच भर पीलूं: चुपचाप मरते परिंदों की पुकार।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

एसआरपी कॉलेज में हुआ झंडोतोलन।

rktvnews

मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर ना दें ध्यानः डीएम प्रयागराज

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment