RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)31 मई।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोजपुर द्वारा मनाया गया।
कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चैम्बर के बाहर बरामदे में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आरा शैलेंद्र कुमार पांडा ने की।
इस अवसर पर श्री पांडा ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारीगण, कार्यालय कर्मियों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने तंबाकू का सेवन न करने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री पांडा ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित अनेक जानलेवा बीमारियों का कारण है। न्यायिक पदाधिकारियों को समाज का मार्गदर्शक बनकर लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश त्रयोदश, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय के साथ कार्यालय कर्मी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित थे। सभी ने तंबाकू निषेध का संदेश आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

भोजपुर:सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा ने की बैठक।

rktvnews

झारखंड:DDU-GKY के प्लेस्ड अभ्यर्थियों के लिए JSLPS द्वारा बेंगलुरु में आयोजित हुआ एलुमनी मिलन समारोह।

rktvnews

नैनीताल मे 23 वां राज्य स्थापना दिवस समारोह जनपद मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की ओर ‘सबका साथ सबका विकास’ के कर्तव्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने विद्यालयों में नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment