
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अगस्त। सरकार द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड मे तिरंगा यात्रा निकाला गया। शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा प्रखंड परिसर से निकला जो बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रखंड परिसर लौटा। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्र के प्रति सम्मान और नागरिकों मे देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की युवा शक्ति और आम नागरिकों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। तिरंगा केवल तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं बल्कि भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे का केसरिया रंग हमें साहस और त्याग की प्रेरणा देता है। सफेद रंग सत्य एवं शांति का संदेश देता है। हरा रंग समृद्धि एवं विकास का प्रतीक है। ध्वज का अशोक चक्र निरंतर आगे बढ़ने एवं प्रगति का प्रतीक है। मध्य विद्यालय, भरौली के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा भरौली मुखिया दिव्या मिश्रा एवं मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्रा के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, जीविका के संजय सिंह, बीसीओ, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्र, प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता, शिक्षक विंध्याचल वर्मा, संजय मिश्रा, जय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, सौरभ राय, सुप्रिया मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे लोग शामिल थे।
