RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा का रिकार्ड टूटा।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में एक ही दिन में प्रवेश परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित किया गया।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 8 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शोध करने हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में आयोजित हुई और उसी दिन परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया। नवाचार के तहत शिक्षण व्यवस्था में बदलाव लाते हुए कुलपति के निर्देशन में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा का रिकार्ड तोड़ते हुए इस वर्ष प्रवेश परीक्षा के दिन ही परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। इससे अभ्यर्थियों में भी खुशी व्याप्त है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीएच.डी. करने हेतु 76 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनकी प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को दो पलियों में आयोजित की गई।
पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुलपति डॉ. शर्मा ने स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की सुविधाओं की जानकारी ली। परीक्षा संपन्न होने के कुछ घंटे बाद ही अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 7 बजे तक परिणाम की घोषणा कर सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दे दी गई।
पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा दिलाने दूर-दराज से अभ्यर्थीगण विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जिनके ठहरने की भी व्यवस्था कुलपति डॉ. शर्मा ने कराई थी। इसके साथ ही उन्हें बार-बार आने-जाने में असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दिन ही परिणाम की घोषणा की गई। परीक्षा परिणाम जारी होने के दूसरे दिन सामान्य साक्षात्कार का भी आयोजन किया गया।

Related posts

एनटीपीसी ने ब्रैंडन हॉल समूह (ग्रुप) के प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कारों में दो रजत पुरस्कार जीते।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी जन सुराज प्रत्याशी।

rktvnews

बयाना-रूपवास के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात! जनता से जो वादे किए, वो निभाए: मुख्यमंत्री

rktvnews

नई दिल्ली:न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ।

rktvnews

दुमका:“आपकी पूंजी — आपका अधिकार” अभियान के तहत अदावाकृत संपत्तियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का सफल आयोजन

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment