RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना की हुई समीक्षा ,स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र करें भुगतान : एलडीएम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को एलडीएम नीरज कुमार ने बैंकों के साथ सरकार की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मधु कुमारी भी मौजूद थी। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में बैंकवार प्रगति की उन्होंने जानकारी ली। इस अवसर पर एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एचडीएफसी बैंक के साथ समीक्षा हुई। बता दे कि इसके लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सोमवार से लगातार पांच दिनों तक अलग अलग बैंकों के साथ इन तीनों योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति के पश्चात भुगतान हेतु लंबित एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंकों में अग्रसारित आवेदनों का ऋण स्वीकृति एवं भुगतान मिशन मोड में कराने को लेकर यह समीक्षा की जा रही है। इस दौरान एलडीएम श्री कुमार ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए बैंक अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि बैंकर्स किसी भी योजना में आवेदन स्वीकृत करने से पहले भौतिक रूप और कागजात की जांच करने के उपरांत ही आवेदन स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि बेवजह किसी लाभार्थी का आवेदन अस्वीकृत नहीं करें, योग्य लाभार्थियों को लोन देना बैंक का कार्य है। एलडीएम ने उपस्थित बैंक अधिकारियों से कहा कि बीते और वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए आवेदनों का शीघ्र भुगतान करें। वही मंगलवार को पीएनबी, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और आईसीआईसीआई के साथ नौ जुलाई को बिहार ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीबीआई के साथ दस जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक, इंडियन बैंक और एक्सिस बैंक और ग्यारह जुलाई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के साथ समीक्षा करते हुए मिशन मोड में आवेदनों को स्वीकृत और स्वीकृत आवेदनों को भुगतान करवाना है। मौके पर एलडीएम नीरज कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मधु कुमारी, उपप्रबंधक कुंवर अजय प्रताप सिंह, कुमुद रंजन, केनरा बैंक के डीसीओ शिव कुमार गुप्ता, एचडीएफसी से विनय साह, एसबीआई से संतोष कुमार, बीओबी से परशुराम चौरसिया, उद्योग विस्तार पदाधिकारी सतीश कुमार, अरविंद कुमार, स्वेता कुमारी समेत डीआरपी आदि मौजूद थे।

Related posts

दुमका:मुख्य सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों से की आत्मीय बातचीत।

rktvnews

चतरा:सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस (जी के सी यूएई – संयुक्त अरब अमीरात) ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

हे असुर मर्दिनी : धर्मदेव सिंह

rktvnews

बिहार : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का किया औपचारिक विमोचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने पर पुरुष रेगु टीम को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment