RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय: आप

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।आम आदमी पार्टी भोजपुर ने पटना में बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे छात्रों, छात्र नेताओं, तथा बुद्धिजीवी लोगों पर लाठीचार्ज और उन्हें जेल भेजने की घटना की कड़ी निंदा की है। सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, और बिहार की हर प्रतियोगी परीक्षा में सेटिंग और पेपर लीक की घटनाएँ होती रहती हैं। दरोगा, सिपाही, शिक्षक, बीपीएससी कोई भी परीक्षा इससे अछूती नहीं है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा भी पेपर लीक होने के कारण रद्द करनी पड़ी।कृष्ण मोहन ठाकुरने बताया की जहाँ आवश्यकता है कि छात्रों और युवाओं के हित में पारदर्शी और सख्त कदम उठाए जाएँ, वहीं सरकार धांधली के नए-नए तरीके अपनाने और दमन की नीति पर चल रही है। यह रवैया सरकार और व्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होगा। छात्र नेता दिलीप कुमार और अन्य गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए और छात्रों एवं युवाओं के सवालों का समाधान किया जाए। इन युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं किया जाए।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू आरा में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बारात में चली गोली से बच्चा घायल।

rktvnews

पटना:संसार भर के नेत्रहीनों और बधिरों की महान प्रेरणा-स्रोत हैं लेखिका हेलेन केलर: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पिछले दो महीनों में cVigil से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं; 99.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक : राजनाथ सिंह

rktvnews

Leave a Comment