RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल 28 मई से 30 मई, 2023 के बीच नाइजीरिया का दौरा करेंगे, जहां वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्री बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

RKTV NEWS/27 मई।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल 28 मई से 30 मई, 2023 के बीच पश्चिम अफ्रीकी देश के नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्री बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नाइजीरिया जाएंगे। श्री राजनाथ सिंह 29 मई को अबुजा के ईगल स्क्वायर में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। वह 28 मई को उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान निवर्तमान नाइजीरियाई राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी से भी मुलाकात करेंगे।
यह किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। रक्षा मंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा लोक उपक्रमों (पीएसयू) के शीर्ष नेतृत्व भी श्री राजनाथ सिंह के साथ होंगे।
वे उन उपकरणों और प्लेटफार्मों की पहचान करने के लिए नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे, जिसके माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग उस देश की आवश्यकताओं का समर्थन कर सकता है। नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के अनुमानित 50,000 व्यक्ति निवास करते है । यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे ।

 

Related posts

भोजपुर:जनहित परिवार ने मनाया राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की150वीं वर्षगांठ,कविगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्कूल ठीक करो–शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत 5 अक्टूबर को भकुरा पंचायत के इंदिरा आ. प्राथमिक विद्यालय, श्रीनगर के सवाल पर लगेगा ‘सड़क पर स्कूल’:माले,आइसा-आरवाईए

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रीय “शिवजन्मोत्सव 2025” आयोजित।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने ‘डिजिटल शासन के लिए यूआई/यूएक्स के माध्यम से बदलाव पर जोर देना’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

सुधा डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा नई दर 24 अप्रैल से होगी लागू।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 के लिए प्रविष्टियां जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 तक बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment