RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें विधिवत रूप से टूर्नामेंट के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी क्षमता होती है। भारत में, यह राष्ट्रीय एकीकरण का एक शक्तिशाली साधन रहा है। ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जब तिरंगा फहराया जाता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो उठते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल का लाखों लोगों के हदय में एक विशेष स्थान है। यह सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह एक जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धैर्य और एक साझा लक्ष्य की ओर मिलकर कार्य करने से जुड़ा है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी सहायता करते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का एक मंच मिलता है। उन्होंने डूरंड कप की भावना को संजोए रखने और बढ़ावा देने में सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना की।

Related posts

भोजपुर:मादक पदार्थों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर व्यवहार न्यायालय, आरा में नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की।

rktvnews

रोटी बैंक के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान ।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए भोजपुर बॉक्सिंग टीम रवाना।

rktvnews

भोजपुर विधानसभा: चुनावी आंकड़े, जनसुराज और आर के सिंह भी एक मुद्दा।

rktvnews

Leave a Comment