RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)10 अगस्त।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल की गरिमामयी अध्यक्षता और नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय आई.टी.आई फील्ड से हुई, जहाँ से एन.सी.सी कैडेट्स ने देशभक्ति के नारो और हाथो में लहराते राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च करना शुरू किया। रैली आई.टी.आई फील्ड से शुरू होकर इटाढ़ी मार्ग की ओर बढ़ी। इस रैली में सारे पी.आई. अधिकारी व कैडेट्स पूरे रास्ते एन.सी.सी कैडेट्स के अनुशासित मार्च और “भारत माता की जय” “वंदे मातरम” व “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के गगनभेदी नारो ने आसपास के वातावरण को राष्ट्रीभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
रैली की अध्यक्षता करते हुए कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवान ने कैडेट्स और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए तिरंगे के सम्मान और इसकी ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वाभिमान” का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के मन में देश भक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस अभियान में सभी पी.आई, और सिविल स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भौतिक-कामनाओं की पूर्ति हेतु हुई थी ‘माँ मनोकामना’ की स्थापना : माँ विजया

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने नवजात को दवा पिला की पोलियो अभियान की शुरुआत।

rktvnews

सुरक्षा के साथ समयबद्ध मेट्रो निर्माण ही हमारी प्राथमिकता : दलजीत सिंह

rktvnews

बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सह जाप नेता रघुपति यादव ने किया बसंतपचमी पर मेले का उदघाटन।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment