RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल के 17वें स्थापना दिवस पर डॉ. विकास कुमार सम्मानित।

स्किल डेवलपमेंट एवं आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )10 अगस्त।कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल (CEC) के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, तकनीकी एवं कौशल विकास के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों के निदेशक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

समारोह में भोजपुर जिले के डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सह शिक्षाविद एवं साइबर क्राइम विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार को स्किल डेवलपमेंट एवं आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. विकास कुमार साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान और ख्याति रखते हैं। वे लगातार विभिन्न संस्थानों एवं शैक्षणिक मंचों पर साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित कर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। उन्हें यह सम्मान कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण को विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुँचाने तथा उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल के निर्देशक श्री कृष्ण कुमार, आई.एम.एस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर राजेश मिश्रा, जदयू के संजय कुमार वर्मा, CEC कोऑर्डिनेटर परमानंद, एवं आनंद ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संतोष कुमार सहित कई प्रमुख शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से आए शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. विकास कुमार ने कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा को रोजगारपरक कौशल के साथ जोड़कर युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना समय की आवश्यकता है। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवा गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, तकनीकी शिक्षा के विस्तार तथा युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर CEC के अध्यक्ष,चेयरमैन, संस्था के निदेशक,प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

शाहाबाद क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को आने वाले बजट से बंधी है कई उम्मीदें।

rktvnews

बागपत:“डर नहीं, समझ जरूरी”—शिविर ने हटाए नेत्रदान से जुड़े भ्रम।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने नव वर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर व पर्यटन स्थलों पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

rktvnews

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति।

rktvnews

भोजपुर: आज से सभी थानों में स्टेशन डायरी अब ऑनलाइन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment