RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा पुलिसिंग की दृष्टि से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा : डीजीपी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 जुलाई। नवनियुक्त महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि राजस्थान पुलिस की सदैव से गौरवशाली परंपरा रही है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना है, विशेष रूप से पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हमें दिए गए जनता की सेवा के अवसर को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाना है।
महानिदेशक पुलिस श्री शर्मा गुरुवार को यहां पुलिस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को पुलिस सेवाएँ उनके थाने पर ही सुलभ हो। पुलिसकर्मियों का व्यवहार अच्छा हो। पुलिस से आम जनता की अपेक्षाएं पूर्ण हो, इसके लिए राजस्थान पुलिस टीम को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित कार्यों में हम आधुनिक तकनीक का भरपूर उपयोग करेंगे ताकि अपराधों की रोकथाम और जाँच प्रभावी ढंग से हो सके। जनता की सुरक्षा और गरिमा हमारी प्राथमिकता है और इसमें हम जनभागीदारी को सर्वोच्च महत्त्व देंगे।
डीजीपी श्री शर्मा ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी जवान जो दिन-रात पब्लिक की सेवा में तत्पर रहते हैं, उनके कल्याण और बेहतरी का भी हम पूरा ध्यान रखेंगे। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नए आपराधिक कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।

मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान

श्री शर्मा ने बताया कि इन सब समन्वित प्रयासों से हम संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे और बढ़ते साइबर क्राइम पर गहन निगरानी और रोकथाम करेंगे। हमारा संकल्प है कि राजस्थान को पुलिसिंग की दृष्टि से पूरे देश में मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए जनसहभागिता से कार्य किये जायेंगे तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हमारा मुख्य फोकस रहेगा।
समन्वित प्रयासों से हम सब मिलकर सुरक्षित राजस्थान का निर्माण करेंगे।

Related posts

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

बक्सर:शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को परिवार नियोजन का संदेश देगा सारथी रथ: जिला पदाधिकारी

rktvnews

महापुरूषों के आदर्शों स्मरण प्रसंग उच्चादर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले – राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: डीएम को मानव सेवा संस्थान द्वारा दी गई नववर्ष की शुभकामना।

rktvnews

महाराजा कॉलेज की ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को ले सक्रियता बढ़ी!नैक ग्रेडेशन में ए ग्रेड के लिए तैयारी चल रही है:प्राचार्य ओम प्रकाश राय

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल राजभवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment