RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए भोजपुर बॉक्सिंग टीम रवाना।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चैंपियन रही चुकी भोजपुर बॉक्सिंग टीम अब राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए रवाना हुई। कोच रमेश कुमार यादव के अथक प्रयास एवं कुशल प्रशिक्षण में दियारा क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। ये सरकारी विद्यालय के बच्चे पूरे देश में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरकार का ध्यान खेल के प्रति काफी सकारात्मक है। अभिभावक कुछ जागरूक हो जाए तो बच्चे और अच्छा कर सकते हैं बच्चों में हौसला एवं उत्साह की कमी नहीं है। ग्रामीण स्तर से अपने मेहनत,लगन एवं अमरेंद्र कुमार के सफल नेतृत्व के बदौलत वीरू पासवान, खुश्बू यादव, अंजू यादव, प्रीति यादव,रंजन पासवान, गौरव पासवान, समर यादव राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने के लिए प्रशिक्षण लेंगे। इनके चयन होने से क्षेत्र में काफी हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन महोदय, जिला खेल पदाधिकारी संजीव सिंह,खेल सचिव रवि सिंह, अलख सिंह, कृष्णा सिंह, अमरेंद्र कुमार, स्मिता सिन्हा, जितेंद्र, संजीव कुमार संजू, हिमांशु श्रीवास्तव आदि लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related posts

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पोषण अभियान को लेकर बुलाई अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नाविका सागर परिक्रमा II : तारिणी ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में प्रवेश किया।

rktvnews

भागलपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए मोबाइल पा लोगो के चेहरे पर आई मुस्कान 😊

rktvnews

नवादा:बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रथम शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment