
RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)10 अगस्त।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर में कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल की अध्यक्षता में “टी.बी मुक्त भारत” अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन डी.ए.वी स्कूल से इटाढ़ी तक किया गया। इस रैली में सारे पी.आई अधिकारी व अनेको कैडेटों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान एन.सी.सी के छात्र एवं छात्रा कैडेट्स हाथों में टी.बी. जागरूकता से जुड़े संदेशो वाली तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। कैडेट्स ने “टी.बी को हराना है, देश को बचाना है” और “टी.बी मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे ऊर्जावान नारं लगाए। रास्ते भर आम नागरिकों को टी. बी. के लक्षणों इसके बचाव और निःशुल्क इलाज की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। डी.ए.बी पब्लिक स्कूल और फाउंडेशन स्कूल के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के समापन पर सभी अधिकारियों, कैडेट्स एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल साहब ने कहा कि टी.बी कोई असाहाय रोग नहीं है। सही समय पर पहचान और पूरा इलाज कराकर इस बीमारी से पूरी तरह निजात पाई जा सकती है। युवाओं और एन.सी.सी कैडेट्स की यह जिम्मेदारी है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुँचाए। इस अभियान में सभी पी.आई, और सिविल स्टाफ मौजूद रहे।
