RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिशु वाटिका प्ले स्कूल मे खेल-खेल में बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर रहेगा जोर।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के उद्देश्य से आधुनिक शिशु वाटिका प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन रविवार को श्री गुरुनानक मार्केट, चित्रटोली रोड में हुआ। मुख्य अतिथि आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी ने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया।समारोह में एम.एम. महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित, डिप्टी मेयर पूनम देवी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक आलोक अंजन, शिक्षाविद आदित्य विजय जैन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चेयरमैन किशुन प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर देकर उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। बच्चों की सुरक्षा और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल में सीसीटीवी निगरानी, स्मार्ट लर्निंग, ऑडियो-विजुअल साधन तथा एक्टिविटी आधारित शिक्षण प्रणाली की व्यवस्था की गई है।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के शीघ्र संचालन के लिए त्वरित अन्वेषण की दिशा में एक और कदम उठाया।

rktvnews

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी के दुकान पर हमला करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

भोजपुर:पूज्या गौरांगी गौरी का 28 अप्रैल से लभुआनी में होगा संगीतमय श्रीराम कथा।

rktvnews

दरभंगा:आपदा प्रबंधन विभाग अग्निकांड की आपदा से निपटने हेतु क्या करें क्या न करें।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में शहर में शनिवार को निकलेगी भरत मिलाप झांकी, तैयारी पुरी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीसी के माध्यम से की गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment