RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्लास्टिक प्रदूषण से हो रहा जमीन का भूजल स्तर प्रभावित : कृषि वैज्ञानिक डा पी के द्विवेदी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जून।प्लास्टिक हटाए पर्यावरण बचाए पर अंत्योदय चेतन मंडल भोजपुर तथा विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन मानो बैजनाथ उच्च विद्यालय कुलहरिया कोईलवर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रद्युम्न गौरव वन प्रमंडल पदाधिकार भोजपुर डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी वरिष्ठ वैज्ञानिक, ब्रज कुमार यादव उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार वर्मा प्राकृतिक चिकित्सक, राजेंद्र पर्यावरण रामनाथ ठाकुर सचिव अंत्योदय चेतन मंडल भोजपुर आरा भोजपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है और इसका संरक्षण किया जाना चाहिए
डॉ पी के द्विवेदी ने कहा कि आज जमीन का भूजल स्तर प्लास्टिक प्रदूषण से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है जिसके कारण पानी की बहुत ज्यादा कमी हो रही है और जल जमाव के कारण कई तरह की बीमारियों के कारक मच्छरों का विकास ज्यादा हो रहा है अपने प्लास्टिक के काम से कम उपयोग के साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाने की सुझाव दिए बच्चों को उनके जन्मदिन के अवसर पर उपहार में देने का सलाह दिया।वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्कूल में काम से कम 1 घंटे का एक पर्यावरण विषय पर केंद्रित कार्यक्रम प्रति सप्ताह किया जाना चाहिए जिससे कि जो उपलब्ध संसाधन है उनके संरक्षण नए पौधों को लगाने की तकनीकी तथा लगे हुए पौधों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य एवं सुधारो पर चर्चा होगी।
आपने बच्चों के लिए और स्कूल के लिए वानकी को प्रोत्साहन देने के लिए निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी।
डॉ दिलीप ने कहा कि मानव जितना ही प्रकृति के अनुकूल होगा उसका परिवेश और स्वास्थ्य दोनों बेहतर होगा पर्यावरणविद राजेंद्र जी ने सुझाव दिया के सामूहिक रूप से कार्य करने हैं जल एवं पर्यावरण का संरक्षण होगा और इसके लिए विद्यालय एवं छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।सभी के साथ मिलकर स्कूल परिसर में फलदार एवं वानिकी के पौधे लगाए। अपने जानकारी दी की पांच बच्चियों के समूह पर एक पौधा आपकी संस्था के द्वारा दिया जा रहा है एवं जिन बच्चों के पौधे अगले साल तक सुरक्षित रहेंगे प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रामनाथ ठाकुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज मिश्रा ने किया उक्त अवसर पर शैलेंद्र कुमार, यशवंत सिंह, पुष्पा कुमारी, रेणु सिन्हा, रश्मि कुमारी उपस्थित थी।

Related posts

आईएनएस चीता, गुलदार और कुंभीर को 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के बाद सेवामुक्त किया गया।

rktvnews

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, गया मो० इसराईल मंसूरी की अध्यक्षता में ज़िला परामर्श दातृ समिति की बैठक।

rktvnews

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान श्रीराम सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चले: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जनता को न्याय मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी,बेतिया

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

Leave a Comment