RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो शिक्षक घायल, बाल-बाल बचे छात्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।भोजपुर के चरपोखरी स्थित प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब विद्यालय के कार्यालय कक्ष की छत का बड़ा हिस्सा अचानक झरझराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय छात्राएं कक्ष में मौजूद नहीं थीं। हादसे में दो शिक्षक चोटिल हो गए।जानकारी के अनुसार, कार्यालय कक्ष में तीन शिक्षक अपने कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना में संस्कृत शिक्षक सुनीत त्रिपाठी को चोट लगी, जबकि गणित शिक्षक सुकेश कुमार को भी हल्की चोट आई। सुनीत त्रिपाठी का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।विद्यालय भवन की स्थिति लंबे समय से जर्जर बताई जा रही है। भवन की छत और दीवारों से जगह-जगह प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। विद्यालय कर्मियों और छात्राओं के बीच हर समय यह डर बना रहता है कि कब भवन का कौन-सा हिस्सा टूटकर गिर जाए।प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण 4 अप्रैल 1987 को हुआ था। समय बीतने के साथ भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। विद्यालय +2 स्तर का होने के बावजूद भवन और वर्ग कक्ष आवश्यकता के अनुपात में कम हैं। यहां कला एवं विज्ञान संकाय की पढ़ाई होती है, लेकिन पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव है।एहतियात के तौर पर विद्यालय के एक वर्ग कक्ष को बंद कर दिया गया है। इससे वर्ग संचालन में परेशानी आ रही है। विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग की है।घटना के बाद जिले से विद्यालय निरीक्षण टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रतिवेदन सौंपा है।

Related posts

उज्जैन:ग्राम पंथपिपलई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल आरा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित कर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने पेश किया मिशाल:चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनआईटी, हमीरपुर के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment