RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनता के लिए हमेशा तत्पर हूँ : सभापति

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 अगस्त।चंदवा मोड़ से पश्चिमी ओवरब्रिज तक नवनिर्मित सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर फोरलेन बनाने की, शहरवासियों की मांग को सरकार से स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं इस कार्य मे सहयोगपूर्ण व्यवहार क़े लिए बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का शुक्रवार को नागरिक सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से डॉ. जीतेन्द्र शुक्ला, पूर्व निगम पार्षद, के आवास पर आयोजित नागरिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रो नंदजी दुबे ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र तिवारी एवं हैप्पी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह निवर्तमान जिला अध्यक्ष, जदयू, संजय सिंह का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि “डॉ. जीतेन्द्र शुक्ला जी एक समर्पित समाजसेवी हैं। इनके द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर आना और कार्य पूरा होने के बाद पुनः संपर्क कर सम्मान समारोह आयोजित करना शहर में एक नया चलन है। सभी जनप्रतिनिधि चाहेंगे कि वे भी जनमुद्दों से जुड़े कार्य करें और जनता के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त करें। मैं हमेशा जनता, विशेषकर आरा के लोगों के लिए तत्पर हूँ।” साथ हीं आज इस मंच से घोषणा करता हूँ की अपने निधि से आरा-बक्सर मुख्य मार्ग से न्यू फायरब्रिगेड स्टेशन तक ख़राब हुई सड़क को शीघ्र बनवाने का कार्य करूँगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनका दायित्व है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय सिंह के साथ प्रो नंद जी दूबे, प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ सत्यनारायण उपाध्याय, डॉ निर्मल सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ कुंदन सिंह, अधिवक्ता परशुराम चौधरी मंचासीन रहे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी एवं हैप्पी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में हिराकांत ओझा, अखिलानंद ओझा, डॉ हरेन्द्र ओझा, अश्विनी पांडेय, राकेश ओझा, मनोज कुमार मिश्र, संजय सिंह, सोनू सिंह, अरविंद सिंह, विश्वनाथ सिंह, संतोष सिंह, संतोष श्रेयांश, सन्नी पांडे, अजीत भट्ट, गुड्डू ओझा, दिलीप सिंह, मंटू सिंह, भानु दुबे, अजय सिंह, अतुल प्रकाश, सूरज यादव, राकेश, प्रकाश, नंदन चौधरी, मंटू कुशवाहा, नारायण सिंह, अमरनाथ ओझा सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।

Related posts

वन हमारे फेफड़े हैं, वन जलवायु को नियंत्रित करते हैं, आपदाओं को रोकते हैं और वंचित वर्ग के लोगों की सहायता करते हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर : शांतिपूर्ण मतदान संपन्न! 55-56 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

इस दशहरा, ‘सत्यप्रेम की कथा’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एंड पिक्चर्स लेकर आ रहा है एक मैजिकल लव स्टोरी।

rktvnews

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आवश्यक निदेश।

rktvnews

Leave a Comment