RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित टीओपी का किया शुभारंभ।

टीओपी खुलने के बाद असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी व अंकुश लगाया जायेगाःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा
अपराध नियंत्रण के उदेश्य से देवघर पुलिस लगातार कर रही है कार्यःपुलिस अधीक्षक

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)05 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा आज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के समीप टीओपी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कुल ऐसे 06 टीओपी का निर्माण कराया गया है। इसी कड़ी में आज पुराना प्राइवेट बस स्टैंड समीप टीओपी का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा तो मिलेगी ही साथ ही अन्य के महिनों में भी इन टीओपी के माध्यम से आमजनमानस की सुरक्षा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों के साथ-साथ मंदिर क्षेत्रों का मैपिंग कर लिया गया है, इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों व टीओपी को तकनीकी रूप से और भी मजबूत किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सीसीटीवी के साथ-साथ एएनपीआर कैमरे का अधिष्ठापन जल्द ही कराया जायेगा, जिससे क्राईम कन्ट्रोल में मदद तो मिलेगी ही साथ ही असमाजिक तत्वों को सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से चिन्हित कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस द्वारा पुराने प्राइवेट बस स्टैंड समीप टीओपी का निर्माण कराया गया है। कई बार हमलोगों को शिकायत मिल रही थी कि यहां छिनतई व आपराधिक घटनाएं यहां घटित हो रही थी, जिसे रोकने के उदेश्य से यहां टीओपी की शुरूआत की गयी है। इसके अलावे बेलाबगान, पुनसिया, बिलासी टाउन व सदर अस्पताल में टीओपी शुरू की गयी है। साथ ही देवघर पुलिस का प्रयास है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित किया जा सके, इसी उदेश्य से टीओपी का निर्माण कराया गया है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन पर GRP एवं RPF की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान लावारिस हालत में शराब से भरे बैग की बरामदगी की।

rktvnews

वैशाली:निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित परिसर में बन रहे अन्य भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल:विवेक रंजन श्रीवास्तव म प्र स्टेट सेंटर इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स में सदस्य सिविल निर्वाचित हुए।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा के सभी बूथों पर पीएम के मन की बात का होगा प्रसारण,विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की बैठक।

rktvnews

15 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल को शुभकामना दी।

rktvnews

Leave a Comment