RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित।

राज्य स्तरीय समारोह में सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)14 अगस्त। जोधपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में इस बार एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बरकतुल्ला स्टेडियम, जोधपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी वी.के.सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसलमेर से देवाराम, सेवानिवृत अति. पुलिस अधीक्षक सीआईडी, सतीश कुमार यादव अति. पुलिस अधीक्षक, कामां भरतपुर, सुरेन्द्र सिंह डिप्टी कमांडेट, एसडीआरएफ, दीपचन्द अति. पुलिस अधीक्षक पीटीएस बीकानेर, दीप्ति जोशी, पुलिस निरीक्षक, एटीएस कोटा, जयसिंह राव, पुलिस निरीक्षक सीआईडी एसबी बांसवाड़ा, मनीष चौधरी, उपनिरीक्षक, रेंज जोधपुर, हरिओम सिंह, प्लाटून कमांडर, पांचवी बटालियन, आरएसी, फतेह सिंह सेवानिवृत उपनिरीक्षक भीलवाड़ा, सुभाष चन्द्र हैड कानि. सीआईडी सीबी, जयपुर को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।
इसी प्रकार आत्मप्रकाश हैड कानि. रिजर्व पुलिस लाइन, झुंझुनूं, बल्लू राम कानि. सीआईडी सीबी, जयपुर, सौराज सिंह मीणा, कानि. द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा तथा गुलझारी लाल कानि. कार्यालय अति. पुलिस अधीक्षक, झुंझुंनूं को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 दिसंबर 25

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र के संगत ग्रांड भवन सभागार में इमर्जिंग सिटी सोनपुर ए ब्रांड इन मेकिंग विषय पर हुआ पैनल टॉक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले में किया 1242 करोड़ रुपए के लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

नई दिल्ली:विनिता की कलाकृति की प्रदर्शनी।

rktvnews

न्यायपालिका में पहुंचने को हथियार बना लिया गया है, जो हमारे शासन व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment