RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणालियों के डिजाइन एवं विकास पर सहयोग के लिए ब्रिटेन के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 नवंबर।भारत और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालयों के बीच भारतीय नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के डिजाइन और विकास पर सहयोग से जुड़े एक आशय पत्र (एसओआई) पर 28 नवंबर, 2024 को पोर्ट्समाउथ में हस्ताक्षर किए गए। यह हस्ताक्षर इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन क्षमता साझेदारी की तीसरी संयुक्त कार्य समूह बैठक का हिस्सा हैं। यह समझौता उन्‍नत प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
इस आशय-पत्र के माध्‍यम से भविष्य में नौसैनिक जहाजों के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन क्षमता के सह-डिजाइन, सह-निर्माण और सह-उत्पादन में सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा के तौर पर कार्य किया जाएगा। भारतीय शिपयार्ड में बनाने की योजना के अंतर्गत लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक्स में पूर्ण इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम होने की अवधारणा की गई है।
संयुक्त सचिव (नौसेना प्रणाली) राजीव प्रकाश और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के जहाज संचालन एवं क्षमता एकीकरण निदेशक रियर एडमिरल स्टीव मैकार्थी के बीच इस आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ-साथ इसका आदान-प्रदान किया गया।

Related posts

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

नवादा: डीएम ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में भारत के संयम और संकल्प पर प्रकाश डाला।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया।

rktvnews

वैशाली:शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा के अभाव में नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ : भवेश

rktvnews

Leave a Comment