RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम कार्यालय के पास खतरनाक चढ़ाव और नाली की समस्या का होगा समाधान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।जिलाधिकारी कार्यालय एवं उप विकास आयुक्त कार्यालय के बीच स्थित गली के प्रवेश स्थल पर खतरनाक चढ़ाव, असमतल मार्ग और नाली की समस्या के समाधान की दिशा में आरा नगर निगम ने पहल की है। अधिवक्ता श्री प्रमोद कुमार राय द्वारा एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से 13 अगस्त 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत (पंजीकरण संख्या REF717818) के आलोक में नगर निगम की ओर से स्थल की जांच की गई।
शिकायत में बताया गया था कि सड़क से गली में प्रवेश के दौरान खतरनाक चढ़ाव से मोटरसाइकिल चालकों सहित आम लोगों को परेशानी होती है।इसका उपयोग अधिवक्ताओं, आम नागरिकों तथा विभिन्न कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों द्वारा प्रतिदिन किया जाता है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए स्लोपिंग ढलाई, समतलीकरण और सड़क मरम्मतीकरण की मांग की गई थी।जांच के दौरान नगर निगम ने भी स्थल पर स्लोपिंग, समतलीकरण एवं आवश्यक सड़क मरम्मतीकरण की जरूरत पाई। नगर निगम के अनुसार बोर्ड से स्वीकृति मिलने और संबंधित मद में राशि उपलब्ध होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही गई है।नगर निगम की ओर से बताया गया कि शिकायत की स्थिति सहयोग पोर्टल (आरटीएमएस) पर ‘Resolved’ दर्ज की गई है।

Related posts

भोपाल:वंदे मातरम् ने देश में आजादी का जगाया अलख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्त को ले छात्र जदयू का अनशन छठे दिन भी जारी।

rktvnews

बक्सर;1.75 करोड़ से अधिक बाज़ार मूल्य के 20 हजार लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण।

rktvnews

एनसीएल विशेष अभियान 5.0 के तहत ‘कबाड़ से कला’ और स्वच्छता को बढ़ावा।

rktvnews

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं जारी रहेंगी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment