निर्देशक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में नाटक दल महाकुम्भ के लिए रवाना।
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फ़रवरी।महाकुम्भ प्रयागराज में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कुम्भ नाट्य महोत्सव में भिखारी ठाकुर की विश्व प्रसिद्ध रचना ‘ विदेशीया ‘की प्रस्तुति के लिए आरा से नाट्य निर्देशक मनोज कु सिंह के नेतृत्व में नाट्य दल प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। महाकुम्भ में आ रहें श्रद्धालुओ के मनोरंजन हेतू एन सी जेड सी सी, संस्कृति मंत्रालय द्वारा नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
नाटक में मुख्य भूमिका निभा रहें डॉ पंकज भट्ट ने बताया कि सर्किल थिएटर एजुकेशन के बैनर तले, नाट्य निर्देशक मनोज कु सिंह के निर्देशन में 20 दिवसीय प्रस्तुतिपरक लोक नाट्य कार्यशाला में इस नाटक को तैयार किया गया है।विदेशिया नाटक में गावों से हो रहें पलायन को भिखारी ठाकुर ने मुद्दा बनाया है।जैसा कि सर्वविदित है कि भिखारी ठाकुर के नाटक भोजपुरी लोक संगीत से सराबोर होते है। इस नाटक का संगीत तैयार किया है लोक संगीतकार श्याम शर्मीला ने, नृत्य निर्देशन शशि सागर बब्बू ने किया है।नाटक की परिकल्पना और निर्देशन मनोज कु सिंह ने किया है।प्यारी सुंदरी की भूमिका में ऋतू पाण्डेय, कलकत्ता वाली की भूमिका में अपर्णा पाण्डेय सिमरन, दोस्त की में कुणाल कुमार, बटोही की भूमिका में मनोज सिंह, सूत्रधार की भूमिका में शशि सागर बब्बू और दीपू कुमार है. मुख्य स्वर राजा बसंत, मेहंदी कुमारी, सोनी पाण्डेय का है। संगीत में सहयोग किया है हरिशंकर पासवान और अभय ओझा ने।

