RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जिला शतरंज संघ द्वारा नोट्रे ड्रम हाई स्कूल में शतरंज प्रशिक्षण आयोजित।

शतरंज प्रशिक्षण देते राष्ट्रीय प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,11 मई। चेस इन स्कूल योजना के तहत भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय नोट्रे डेम हाई स्कूल सिंगही आरा के सभागार में शतरंज का प्रशिक्षण दिया गया।
शतरंज संघ के सचिव डॉ मो सैफ के अनुसार दो दिवसीय शतरंज प्रतिक्षण में स्कूल के लगभग 40 खिलाड़ियों ने शतरंज प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया । यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक बीरेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा दिया गया।उन्होंने इस शिविर में शतरंज खिलाड़ियों को शतरंज के इंटरनेशनल नियम और ओपनिंग गेम की जानकारी दी । शतरंज खिलाड़ी चेतन श्रीवास्तव, आगम कुमार सिंह, अबयान सिंह, अंकुश कुमार सिंह, दर्श कुमार सिंह, तरयमबक, सत्यम पाण्डेय, ॐ पाण्डेय, सुंदरम सिंह आदित्य कुमार ने ट्रेनिंग ली। इस अवसर पर सचिव डॉ मो सैफ ने बताया कि अगला प्रशिक्षण शनिवार को दिया जाएगा इसके उपरांत नोट्रे डेम हाई स्कूल प्रांगण में भोजपुर जिला अंडर 11 और 13 ओपन और बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। नोट्रे डेम स्कूल निदेशक अजीत कुमार सिंह में कहा की विद्यालय में हर महीने शतरंज प्रतिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जिससे बच्चों का इससे खेल का का विकास होगा।
आज के आयोजन में नेहा कुमारी, स्मृति श्रीवास्तव, सुष्मिता, अनामिका कुमारी, बीर प्रताप सिंह, ददन मिश्रा, सरस्वती प्रसाद,शालिनी महाराज, आमिर खां का सराहनीय सहयोग रहा।

Related posts

पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!अभिषेक यादव हत्याकाण्ड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को सजा दी जाए-माले

rktvnews

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:बाल विवाह बेटियों के शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधक: उपायुक्त

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment