RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:अवैध फटाखा दुकान/गोडाउन में लगी आग की जांच के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

अवैध रूप से निर्मित दुकान/गोडाउन किया गया ध्वस्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 17 दिसम्बर।अवैध फटाखा दुकान/गोडाउन में मंगलवार को आग लगने की घटना के पश्चात कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की विस्तृत जाँच की। जांच में पाया गया कि संबंधित दुकान/गोडाउन शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित था तथा लगभग 10,000 वर्ग फीट सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध भंडारण किया जा रहा था।
आज कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व की टीम द्वारा उक्त अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़कर शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का कोई भी अवैध कब्जा एवं खतरनाक सामग्री का अवैध भंडारण सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा सार्वजनिक सुरक्षा से समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करेंगे अथवा खतरनाक सामग्री का भंडारण करेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध भंडारण, अवैध फटाखा व्यापार या शासकीय भूमि पर कब्जे की जानकारी हो, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर ने बताया कि मंगलवार को तहसील सांवेर के ग्राम पंचडेहरिया में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। एसडीएम सांवेर, तहसीलदार सांवेर एवं थाना प्रभारी सांवेर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। जांच के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि ग्राम पंचडेहरिया स्थित शासकीय रास्ता मद की भूमि, सर्वे नंबर 33 पर लगभग 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में राहुल अग्रवाल पिता रमेश चंद्र अग्रवाल निवासी छोटा बांगड़दा इंदौर द्वारा अस्थायी शेड बनाकर पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा था।
उक्त अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को आज बुधवार को एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर के निर्देशन में राजस्व टीम सांवेर द्वारा तहसीलदार पूनम तोमर के नेतृत्व में पुलिस बल की उपस्थिति में हटाने की कार्रवाई की गई।

Related posts

5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल और जे.पी. गंगा पथ के बीच विकसित किये जाने वाले ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का स्थल निरीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

गिरीडीह:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन,बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश।

rktvnews

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

rktvnews

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment