RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बलात्कार पीड़ित परिवार से मिले भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह,कहा दोषियों को फाँसी हो।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना अंतर्गत ग्राम तेतरडीह का दौरा किया और रेप कांड की पीड़िता मीनू (बदला हुआ नाम) के परिवार से मिले और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार से सवेदना व्यक्त की साथ ही कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की।डॉ. भीम सिंह ने घटनास्थल से ही भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें फाँसी की सज़ा सुनिश्चित करने की मांग की।विदित हो कि 22 मई 2025 को हसन बाजार स्थित ‘खुशी पुस्तकालय’ में पढ़ाई करने गई मीनू( बदला हुआ नाम) के साथ अभियुक्तों ने बलात्कार किया और इतनी यातना दी कि घटनास्थल पर ही पीड़िता की मृत्यु हो गई। यह भी मालूम हो कि पीड़िता नाबालिग थी और उसकी उम्र मात्र 17 वर्ष थी। वह अत्यंत पिछड़ी जाति (कुम्हार) से आती थी | डॉ. भीम सिंह ने प्रशासन/ राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की मुआवजा राशि दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। डॉ भीम सिंह ने कहा कि पीड़िता अत्यंत निर्धन परिवार से थी और अपने परिवार के भरण-पोषण करने के लायक बनने की प्रक्रिया में थी| ऐसी स्थिति में उसके निधन से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है।डॉ. भीम सिंह के नेतृत्व में इस दौरे में शामिल प्रमुख लोग थे।डॉ. अजय कुमार प्रजापति, सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, चंचल प्रजापति, हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, पप्पू कुमार चंद्रवंशी, मोतीलाल चंद्रवंशी (अधिवक्ता), माया शंकर चंद्रवंशी, संजीत चंद्रवंशी, अंकित चंद्रवंशी, हसन बाजार मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू पांडे, रवि नंदन पंडित, राहुल पंडित, जितेंद्र पंडित, मृत्युंजय पंडित आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रशासन की सख़्ती से मानाचक में तटबंध की अतिक्रमित भूमि हुई मुक्त।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंगदाओ में एससीओ बैठक के दौरान चीन के रक्षामंत्री से भेंट की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) को प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

rktvnews

उद्योग विभाग,भोजपुर द्वारा बिहार स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माधवी सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

बागपत:ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपातकालीन स्थितियों में जिला प्रशासन की तत्परता का परिचय।

rktvnews

Leave a Comment