RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)3 फरवरी।राज्य सरकार द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज एक संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया गया।
यह पुस्तक महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार, राजस्व परिषद की अध्यक्ष हरजोत कौर बम्हरा एवं अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन एवं शिक्षा विभाग डॉ. बी. राजेंदर द्वारा संयुक्त रूप से विमोचित की गई। पुस्तक का विमोचन पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के कक्ष में किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह संक्षिप्त पुस्तक पूर्व में संकलित विस्तृत ग्रंथ का सार रूप है, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं न्यायिक निर्णयों को सरल एवं उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर यह कहा गया कि राज्य सरकार अधिकारियों की जवाबदेही एवं पारदर्शिता को अत्यंत गंभीरता से लेती है। इसी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह पुस्तक तैयार की गई है, जिससे अनुशासनात्मक मामलों के निष्पादन में प्रक्रियागत त्रुटियों से बचा जा सके तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो।
यह पुस्तक प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक व्यवहारिक संदर्भ के रूप में कार्य करेगी और अनुशासनात्मक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Related posts

लोकसभा के शून्य काल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने महादलित समुदायो के मान्यता संबंधी उठाई आवाज।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री काहिरा में अल-हकीम मस्जिद गए।

rktvnews

भारतीय राजनीति में मुस्लिम नेतृत्व: विविधता, प्रतिनिधित्व और प्रभाव की कहानी।

rktvnews

सुरक्षा पहले, विस्तार बाद में: सरकार ने सख्त उपायों के साथ परमाणु ऊर्जा को मजबूत किया है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा

rktvnews

Leave a Comment