RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स ने आगरा में डिस्प्ले सेंटर का शुभारंभ किया।

आगरा/उत्तर प्रदेश (एजेंसी, पीआर 24 ×7)24 जून। फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध ब्रांड, गुनेबो ने उत्तर भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में अपना नया डिस्प्ले सेंटर लॉन्च किया। इस डिस्प्ले सेंटर के माध्यम से गुनेबो द्वारा अपने प्रमुख ब्रांड्स, स्टीलएज और चबसेफ्स की नवीनतम और उन्नत प्रोडक्ट रेंज को प्रदर्शित किया गया है। यह सेंटर स्थानीय व्यापारियों, ज्वेलर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को सेफ, वॉल्ट और अन्य हाई-सिक्योरिटी स्टोरेज सॉल्यूशंस आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
इस डिस्प्ले सेंटर का उद्घाटन अनिर्बान मुखुति, हेड मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एशिया, गुनेबो सेफ स्टोरेज और नीरज पाठक, डिप्टी जनरल मैनेजर, चैनल सेल्स, नॉर्थ ज़ोन, गुनेबो सेफ स्टोरेज द्वारा किया गया। यह सेंटर गुनेबो के ऑथराइज्ड चैनल पार्टनर शर्मा फर्नीचर डीलर्स के सहयोग से शुरू किया गया है और आगरा के प्रमुख कमर्शियल हब संजय प्लेस के शॉप नंबर 13, ब्लॉक नंबर 13, शू मार्केट में स्थित है।
टियर-2 शहरों में सिक्योर स्टोरेज की माँग बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह डिस्प्ले सेंटर बनाया गया है, ताकि ग्राहक खुद आकर सेफ, लॉकर, वॉल्ट डोर, स्ट्रॉन्ग रूम और हाई-सिक्योरिटी लॉक जैसी चीजों का अनुभव ले सकें। यहाँ आने वाले ग्राहकों को एक्सपर्ट्स की सलाह भी दी जाएगी, ताकि वे अपनी जरूरत और रिस्क के अनुसार से सही सिक्योरिटी सॉल्यूशन का चयन कर सकें।
श्री मुखुति ने कहा, “आगरा एक तेज़ी से बढ़ता हुआ बाजार है, जहाँ सर्टिफाइड और हाई-क्वालिटी स्टोरेज सॉल्यूशंस की माँग बढ़ रही है। इस सेंटर के माध्यम से हम न सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा लोगों तक पहुँचा रहे हैं, बल्कि उन्हें सही जानकारी और टेक्निकल गाइडेंस भी दे रहे हैं, जिससे वे बेहतर निर्णय ले सकें। हमारा उद्देश्य ग्राहकों के करीब रहना है, उनकी चुनौतियों और सुरक्षा जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर समाधान देना है।”
यह डिस्प्ले सेंटर गुनेबो की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी भारत के अहम् शहरों में कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस करते हुए अपने नेटवर्क को बढ़ा रही है। कंपनी बीआईएस सर्टिफाइड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षित बिजनेस माहौल बनाने पर लगातार प्रभावशाली कार्य कर रही है।

Related posts

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्राइल दौरा संपन्‍न, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिली।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों ने की भेंट।

rktvnews

देवघर: वाहनों पर नियमों के उल्लंघन पर किए गए जुर्माने की वसूली हेतु 24 और 25 सितम्बर को जिले के सभी थानों में विशेष शिविर होगी आयोजित।

rktvnews

इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र के घरों में कोबो टूल के माध्यम से रियल टाईम सर्वे।

rktvnews

लोकसभा में उठा एफसीआई के श्रमिकों का मुद्दा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment