RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों ने की भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)26 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच (BHISHM) थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने सदस्यों के अनुभवों और उनके गहन ज्ञान के आधार पर विभिन्न सामरिक एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और इसके राष्ट्रीय प्रभावों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप, साइबर और तकनीकी आयाम, ऊर्जा सुरक्षा तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विशेषज्ञों के विचारों और अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक युद्ध के साथ-साथ तकनीक, सूचना और आर्थिक आयाम भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गहन और सार्थक विमर्श न केवल नीति-निर्माण को सुदृढ़ दिशा प्रदान करेंगे, बल्कि बदलती चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राज्यपाल ने इस चर्चा में प्रतिभाग करने के लिए पूर्व विदेश सचिव श्याम शरण का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (से नि), भारत के पूर्व विदेश सचिव एवं राजदूत श्याम सरन, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), एयर वाइस मार्शल अरविंद वर्मा (से नि), मेजर जनरल संजय शर्मा (से नि), मेजर जनरल अभय कार्की (से नि) , ब्रिगेडियर संतोष नायर (से नि) , ब्रिगेडियर अनिल शर्मा (से नि), ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता (से नि), संजीव चोपड़ा, शत्रुघ्न सिंह, प्रो. दुर्गेश पंत मौजूद रहे।

Related posts

पटना डीएम ने मच्छरों की रोकथाम को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा के नियमित छिड़काव का दिया निदेश।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक।

rktvnews

जयपुर:केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ मतगणना दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rktvnews

झारखण्ड टूरिज्म स्टाल पर लोगों ने ली “सिटी ऑफ़ फॉल्स” की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:व्यावसायिक फल उत्पादन पर 27 – 31 जनवरी तक कृषि विज्ञान केंद्र में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment