RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

मायगॉव, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आज ‘युवा प्रतिभा – पेंटिंग टैलेंट हंट’ शुरू करेगा

RKTV NEWS/नई दिल्ली,11 मई। विभिन्न पेंटिंग शैलियों में नई कला प्रतिभाओं की पहचान करके भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से मायगॉव गुरुवार, 11 मई, 2023 को ‘युवा प्रतिभा – पेंटिंग टैलेंट हंट’ लॉन्च कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

पेंटिंग टैलेंट हंट देश भर के नागरिकों को राष्ट्रीय पहचान हासिल करने के लिए अपनी कलात्मक प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसर है। यदि कोई सोचता है कि वह नए भारत का उभरता हुआ कलाकार, चित्रकार, लघुचित्रकार या चित्र निर्माता बनना चाहता है, तो वह ‘युवा प्रतिभा – पेंटिंग टैलेंट हंट’ में भाग ले सकता है और विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं शिल्प कौशल का प्रदर्शन कर सकता है:

1.विरासत और सांस्कृतिक
2.बहादुरी और देशभक्ति
3.सार्वजनिक नायक और नेतृत्वकर्ता
4.प्रकृति और पर्यावरण
*प्रतियोगिता में कैसे भाग लें:*

https://innovateindia.mygov.in/ पर लॉग इन करें।
प्रतियोगिता सभी नागरिकों के लिए खुली है।
सभी प्रविष्टियां मायगॉव पोर्टल पर जमा की जानी चाहिए। किसी अन्य माध्यम से जमा की गई प्रविष्टियों पर मूल्यांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
प्रतिभागियों को जेपीजी /जेपीईजी /पीएनजी/ पीडीएफ प्रारूप में अपनी प्रविष्टि जमा करनी होगी। पेंटिंग का आकार 2 फीट गुणा 1.5 फीट (24” x 18”) से कम नहीं होना चाहिए।
पेंटिंग निम्नलिखित माध्यमों से बनी होनी चाहिए: पानी, तेल और ऐक्राइलिक रंग।
यह प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।
शीर्ष 3 विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली में फिनाले (सशरीर कार्यक्रम) में की जाएगी।

प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक निवेदन डेढ़ महीने की अवधि के लिए खुला रहेगा।

पुरस्कार और स्वीकृति:

प्रथम विजेता: ₹ 1,00,000/- + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र

दूसरा विजेता: ₹ 75,000/- + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र

तीसरा विजेता: ₹ 50,000/- + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र

फिनाले में अन्य 17 प्रतियोगियों को ₹10,000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

मेंटरशिप: शीर्ष तीन विजेताओं को मेंटरशिप स्टाइपेंड के साथ एक महीने की अवधि के लिए परामर्श दिया जाएगा।

मायगॉव नागरिकों को प्रतियोगिता में भाग लेने और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए https://innovateindia.mygov.in/painting-challenge/ पर क्लिक करें।

Related posts

ग्रेन एथनॉल मैन्यूफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन (GEMA) की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पर्युषण महापर्व आत्मनिरीक्षण और आत्मशुद्धि का अनूठा पर्व है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

दरभंगा:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:जिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश, छात्रावासों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं छात्रवृत्ति-साइकिल वितरण समय पर पूरा करने को कहा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment