RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152वीं जयंती आयोजित!डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को उनके योगदान के लिए सम्मान नहीं मिलना शर्मनाक: पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 नवंबर।संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष, बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152वीं जयंती श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति के मुतवली, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद मुन्ना ने किया। अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इन्होंने कहा कि सिंहा साहब का योगदान किसी भी दानदाताओं से कम नहीं है चाहे देश सेवा की बात हो, शिक्षाविद के रूप में हो या पत्रकार, कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने की बात हो या पुस्तकालय स्थापित करना हो, विधानसभा, हवाई अड्डा या बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का भवन, सब में उनका योगदान दिया या अपनी संपत्ति देकर ऐतिहासिक पहल की है। ऐसे महापुरुष को भूलना शायद आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। वही डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके पैतृक ग्राम मुरार से लेकर संविधान सभा के अध्यक्ष और संविधान पर दस्तखत की संपूर्ण जानकारी दी।इस मिट्टी के लाल को याद न करना, बिहार दिवस के नाम पर अपनी और सरकार की उपलब्धि गिनाना कितना जायज है?
डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा रचनाचक्र के प्रांतीय संयोजक विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इनके जैसा प्रतिभावान, बिहार के निर्माता और सिन्हा लाइब्रेरी के संस्थापक डा सच्चिदानंद सिन्हा के नाम पर प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए थी, मुरार ग्राम को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल में विकसित करना चाहिए था, उनके गांव में स्कूल का भी नाम उनके नाम पर होना चाहिए लेकिन यहां कुछ न करने के लिए सुविधा संपन्न राजनेता,जनप्रतिनिधि सब के सब मौन साधे हुए हैं लेकिन वोट सबको चाहिए। प्रो सच्चिदानंद सहाय ने कहा कि सच्चिदानंद सिन्हा ने बैरिस्टरी पास कर लौट के क्रम में किसी अंग्रेज ने पूछा कहा के रहनेवाले हैं । जबाब में बिहार,आरा है सुनकर सभी हंसने लगे।उसी समय उन्होंने संकल्प लिया और नया बिहार बनाकर बिहारीपन और बिहारी होने का संदेश पूरे दुनिया को दिया। डॉ सिन्हा के नाम पर मेडिकल कालेज,इंजीनियरिंग कालेज,विश्वविद्यालय का नया कैंपस होना चाहिए था लेकिन राजनीतिक पाखंड जो ना करें। कार्यकर्ता और वार्ड काउंसलर संतोष पांडे ने महान विभूति डॉक्टर सच्चिदानंद सिंहा के प्रति श्रद्धा निवेदित की और कहा कि मुझे जो भी दायित्व दिया जाएगा मैं करने के लिए तैयार हूं। वही रचना चक्र के शाहाबाद संयोजक सचिन सिंहा ने स्वयं एकजुट होकर आगे बढ़कर काम करने की युवाओं से अपील भी की। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा ने किया। इससे मौके पर दिलीप कुमार सिंहा,डॉक्टर अशोक कुमार सिंहा,डी राजन अधिवक्ता ,मुकेश कुमार सिंहा आदि रहे।

Related posts

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए आहुत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

सारण:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर जिला में कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर में किया अक्षत वितरण का आयोजन।

rktvnews

जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले।

rktvnews

मध्यप्रदेश:झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने।

rktvnews

भोपाल:प्रदेशभर में अपना दल (एस) ने मनाई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment