RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर ससमय अपलोड करने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)04 फरवरी।जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जिला जन शिकायत कोषांग के तहत आयोजित होने वाले जनता दरबार कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सरकार के सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में आम लोगों से प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर त्वरित गति से अपलोड नहीं किए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए शीघ्रता से अपलोड कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। मालूम हो कि सात निश्चय 3.0 कार्यक्रम के तहत जिले में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी कार्यालयों में 12 बजे अपराह्न से 2 बजे अपराह्न तक आम जनता के लिए ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है। इसमें आमलोगों की समस्याओं को दर्ज कर उसका ससमय निष्पादन किया जाता है। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम की पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्‍द्र मोदी’ की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की 112 की सेवा में 15 मोटर साईकिल शामिल,सेवाओं में होगा इजाफा।

rktvnews

प्रोटीन विज्ञान क्रांति:चिकित्सा और प्रौद्योगिकी में परिवर्तनकारी साबित होगा नए प्रोटीन का निर्माण।

rktvnews

भोजपुर : उफनती गंगा के पानी में डूबने से वृद्ध किसान की मौत।

rktvnews

भोपाल:सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया एकवारी महादलित टोला का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment